
यूपीएसईई (UPSEE) 2018 परीक्षा के आवेदन पत्र हुए जारी, फॉर्म जल्द करें जमा
यूपीएसईई (Uttar Pradesh State Entrance Examination) 2018 परीक्षा के आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.upsee.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च तय की गई है। अगर छात्र को आवेदन करने में दरी हो जाती है, तो वो 31 मार्च तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसईई (UPSEE) परीक्षा के प्रवेश पत्र 6 अप्रैल को डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह परीक्षा स्नातक पाठ्यकम बीटेक, बीआर्क, बीफार्मा के लिए 29 अप्रैल को और पीजी पाठ्यक्रम एमबीए, एमसीए, बीएफए, बीएचएमसीटी की परीक्षा 5 और 6 मई को आयोजित की जाएगी। इनके परिणाम जून के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तारीखें-
पंजीकरण तारीख |
23 जनवरी 2018 |
अंतिम तारीख |
15 मार्च 2018 |
प्रवेश पत्र |
20 अप्रैल 2018 |
यूजी परीक्षा |
29 अप्रैल 2018 |
पीजी परीक्षा |
5-6 मई 2018 |
परिणाम |
जून के पहले हफ्ते में |
पहली काउन्सलिंग |
25 जून 2018 |
Scroll left or right to view full table
आरक्षित सीटें-
कैटेगरी |
फीसदी |
एससी, यूपी |
21% |
एसटी, यूपी |
02% |
ओबीसी, यूपी |
27% |
महिला, यूपी |
20% |
पीएचडी, यूपी |
03% |
स्वतंत्रता सेनानी, यूपी |
02% |
रक्षा कर्मियों के बेटा/बेटी, यूपी |
05% |
Scroll left or right to view full table
कैसे करें आवेदन-
- अभ्यर्थी बीटेक, एमसीए औरअन्य कोर्स के आवेदन के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट www.upsee.nic.in के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क-
कैटेगरी |
शुल्क |
सामान्य/ओबीसी |
1300 |
एससी/एसटी/महिला/पीएच |
650 |
Scroll left or right to view full table
महत्वपूर्ण बिंदु-
- इस प्रवेश परीक्षा के लिए आधार कार्ड मेघालय, असम, जम्मू और कश्मीर को छोड़कर सभी राज्य के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होंगे।
- आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
- पिछले साल इस प्रवेश परीक्षा में करीब 1,14,961 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
- यह परीक्षा 176 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) राज्य सरकार विश्वविद्यालय है। जो 21 मई, 2014 से राज्य के लिए प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी योजना से संबंधी नीति तैयार करने और मार्गदर्शन करने का कार्य संभाल रहा है। अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय 841 संस्थानों से सम्बद्धहै।
0 Comments