
सीबीएसई यूजीसी नेट (UGC NET) 2018 के लिए 12 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, बढ़ी तारीख
सीबीएसई यूजीसी नेट (UGC National Eligibility Test) 2018 की आवेदन प्रक्रिया की तारीख बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख पहले 5 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दिया है। आवेदक 12 अप्रैल रात 11:59 तक अप्लाई कर सकेंगे। नेट (NET) परीक्षा 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
नेट (NET) 2018 परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन -
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cbsenet.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट (UGC NET) 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी को भरें।
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
आवेदन शुल्क -
कैटेगरी |
परीक्षा फीस |
जनरल |
1000 रु. |
ओबीसी |
500 रु. |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यू/ट्रांसजेंडर |
250 रु. |
Scroll left or right to view full table
इसके अलावा इसके परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन किया गया है-
परीक्षा पैटर्न -
पेपर 1- इसमें कुल 50 बहुविकल्पीय प्रकार के 2 अंक वाले प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें उम्मीदवारों के शिक्षण/अनुसंधान योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है।
पेपर 2- इस पेपर में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें विष्यों के अनुसार प्रश्न पूछे जाते हैं।
चरण |
पेपर |
अंक |
प्रश्न |
समयावधि |
पहला |
I |
100 |
50 |
1 घंटा |
दूसरा |
II |
200 |
100 |
2 घंटे |
Scroll left or right to view full table
उम्मीदवारयूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के लिए इस लिंक पर क्लिक करके सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। नेट (NET) 2018 परीक्षा 91 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें -
आवेदन पत्र |
6 मार्च से 5 अप्रैल 2018 |
शुल्क जमा करने का अंतिम तारीख |
12 अप्रैल 2018 |
आवेदन पत्र में सुधार |
25 अप्रैल से 1 मई 2018 |
परीक्षा |
8 जुलाई 2018 |
Scroll left or right to view full table
नेट 2018 की तैयारी करने की आसान टिप्स -
- जो विषय आपको सबसे ज्यादा मुश्किल लगते हैं उन्हें सबसे पहले पढ़ना शुरू करें।
- 10वीं कक्षा की गणित की किताबों से अभ्यास करके आप अच्छी तैयारी कर सकते हैं।
- रोज अखबार पढ़ें और वर्तमान मुद्दों को ध्यान में रखें।
- पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करके अभ्यास जरूर करें।
- ऑनलाइन मॉक टेस्ट का अध्ययन करें।
- अगले दिन पढ़ाई शुरू करने से पहले जो एक दिन पहले पढ़ा है, उसे जरूर दोहराएं।
- परीक्षा के आखिरी दिन में कुछ नया ना पढ़ें।
0 Comments