एसएससी सीजीएल टीयर-1 (SSC CGL Tier-1) 2018 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द किया जाएगा जारी
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी सीजीएल टीयर-1 (SSC CGL Tier 1) 2018 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। कैंडिडेट्स सीजीएल टीयर-1 (Combined Graduate Level Tier 1) के प्रवेश पत्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssconline.nic.in और www.ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर-1 (CGL Tier 1) की परीक्षा 25 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है।
आयोग जल्द टीयर-1 2018 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसका प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए ग्रुप बी और सी पोस्ट पर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में रिक्रूटमेंट की जाएगी। कैंडिडेट्स को 4 फेज़ (टीयर 1, टीयर 2, टीयर 3 और टीयर 4) में परीक्षा देनी होगी।
एसएससी सीजीएल टीयर 1 (SSC CGL Tier 1) परीक्षा पैटर्न-
सेक्शन |
प्रश्नों की संख्या |
कुल अंक |
सामान्य खुफिया और तर्क |
25 |
50 |
सामान्य जागरूकता |
25 |
50 |
मात्रात्मक रूझान |
25 |
50 |
अंग्रेजी समझ |
25 |
50 |
कुल |
100 |
200 |
Scroll left or right to view full table
एसएससी सीजीएल टीयर-1 (SSC CGL Tier 1) कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 50 अंक के प्रत्येक विषय (सामान्य खुफिया, तर्क, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक रूझान और अंग्रेजी) से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। टीयर 2 में मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी भाषा, सांख्यिकी और सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाते हैं। टीयर 3 में 1 घंटे का हिंदी/ अंग्रेजी में वर्णनात्मक भाषा का पेपर होता है। आखिर में टीयर 4 में स्कील टेस्ट होता है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 2018-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “What’s new” में जाकर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आखिर में आप ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसका प्रिंटआउट भी ले लें।
एसएससी सीजीएल (SSC CGL) 2018 चयन प्रक्रिया-
टीयर |
प्रकार |
माध्यम |
टीयर 1 |
ऑब्जेक्टिव प्रश्न |
ऑनलाइन |
टीयर 2 |
ऑब्जेक्टिव प्रश्न |
ऑनलाइन |
टीयर 3 |
अंग्रेजी / हिंदी में वर्णनात्मक पेपर |
ऑफलाइन |
टीयर 4 |
कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट |
- |
Scroll left or right to view full table
- अभ्यर्थी का चयन 4 फेज़ के आधार पर किया जाएगा।
- जो कैंडिडेट टीयर 1, 2, 3 में योग्य होंगे, उनका टीयर 4 जिसमें कंप्यूटर बेस्ट प्रोफिसिएंसी टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।
- पहले दो चरण ऑनलाइन और आखिर दो की परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाती है।
0 Comments