
नीट (NEET) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी, उम्मीदवार कर सकेंगे डाउनलोड
नीट (National Eligibility Cum Entrance) 2018 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। नीट (NEET) राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा है, जिसे सीबीएसई के द्वारा आयोजित कराया जाता है। नीट (NEET) प्रवेश परीक्षा यूजी मेडिकल और डेंटल प्रोग्राम में छात्रों के प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
ऐसे करें डाउनलोड नीट 2018 का एडमिट कार्ड -
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलने पर लॉग इन करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन से लॉग इन करें।
- आखिर में प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
नीट 2018 एडमिट कार्ड डिटेल -
- कैंडिडेट्स का नाम
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- कैटेगरी
- सब-कैटेगरी
- जन्मतिथ
- फोटो
- साइन
- प्रश्न पत्र की भाषा
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तिथि और समय
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज -
जिन उम्मीदवारों ने नीट (NEET) 2018 प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं वो इन दस्तावेजों को ले जाना ना भूलें।
एकपोस्ट कार्ड साइज की फोटो -
- पोस्ट कार्ड फोटो का साइज सफेद बैकग्राउंड के साथ 4*6इंच होना चाहिए।
- फोटो के पीछे नाम, आवेदन पत्र नंबर, रोल नंबर लिखा होना अनिवार्य है।
पासपोर्ट साइड फोटो -
- एक पासपोर्ट साइज की फोटो सफेद बैकग्राउंड में होनी चाहिए।
- फोटो लेने की तारीख के साथ उम्मीदवार का नाम स्पष्ट होना चाहिए।
नीट 2018 टाइम टेबल -
परीक्षा केंद्र में प्रवेश |
सुबह 7:30 से 9:30 |
चेकिंग प्रक्रिया |
9:30 से 9:45 |
टेस्ट बुक वितरण |
9:45 |
बुकलेट |
9:55 |
परीक्षा केंद्र में एंट्री बंद |
9:30 |
नीट परीक्षा शुरू |
10:00 |
परीक्षा समाप्त |
1:00 |
पेन |
पेन प्रदान किए जाएंगे। |
Scroll left or right to view full table
- नीट (NEET) 2018 परीक्षा दिल्ली के अलावा कई राज्यों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
नीट 2018 एडमिट कार्ड -
नीट (NEET) 2018 परीक्षा 6 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीट हॉल टिकट अप्रैल के दूसरे हफ्ते में डाउनलोड कर सकते हैं। यह केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। परीक्षा के कुछ सप्ताह के बाद 5 जून 2018 को परिणाम घोषित किया जाएगा।
0 Comments