जेईई मेन (JEE Main) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द होंगे इस दिन जारी, जानें प्रक्रिया
सीबीएसई द्वारा जेईई मेन (JEE Main) 2018 परीक्षा का प्रवेश पत्र मार्च में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जल्द आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि प्रवेश पत्र 10 मार्च या 23 मार्च के आसपास डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन अभी अस्थायी तारीखें जारी की गई हैं।
अधिसूचना के अनुसार, जेईई मुख्य Joint Entrance Examination Main) परीक्षा ऑफलाइन 8 अप्रैल और कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 और 16 अप्रैल 2018 को आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन-
- सबसे पहले वेबसाइट (jeemain.nic.in) पर जाएं।
- होमपेज पर ‘जेईई मेन (JEE Main) 2018 परीक्षा’ के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- पेज खुलने के बाद आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें।
- आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
आवेदन शुल्क-
(ऑफलाइन मोड) (ऑनलाइन मोड) |
||||
पेपर |
जनरल/ओबीसी |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यू/महिला |
जनरल/ओबीसी |
एससी/एसटी/ पीडब्ल्यू/महिला |
पेपर 1 और 2 |
1000 रु. |
500 रु. |
500 रु. |
250 |
पेपर 1 और 2 दोनों के लिए |
1800 |
900 |
1300 |
650 |
विदेश परीक्षा केंद्र के लिए |
||||
पेपर 1 और 2 के लिए |
2500 |
1250 |
2500 |
1250 |
पेपर 1 और 2 दोनों के लिए |
3800 |
1900 |
3800 |
1900 |
Scroll left or right to view full table
पेपर 1 एवं पेपर 2-
पेपर 1 (बीई/बी.टेक)- जेईई मुख्य (JEE Main) 2018 का पेपर 1 दो अलग-अलग मोड इस प्रकार ऑफलाइन और ऑनलाइन में आयोजित किया जाता है।
पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग)- पेन एवं पेपर के आधार पेपर 2 आयोजित किया जाता है।
परीक्षा केंद्र-
- जेईई मेन (JEE Main) 2018 परीक्षा देशभर के शहरों और विदेश में भी आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने के दौरान ऑफलाइन के लिए 4 और ऑनलाइन परीक्षा के लिए 1 परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं।
- जेईई मेन (JEE Main) 2018 परीक्षा तीन बार दी जा सकती है।
आईआईटी चयन प्रक्रिया-
जो उम्मीदवार जेईई मुख्य (JEE Main) परीक्षा में पास होते हैं, वही जेईई एडवांस्ड के लिए योग्य होते हैं। आखिर में दोनों प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आईआईटी में दाखिला मिलता है।
महत्वपूर्ण तारीखें-
प्रवेश पत्र |
मार्च 2018 |
ऑफलाइन परीक्षा |
8 अप्रैल 2018 |
ऑनलाइन परीक्षा |
15 और 16 अप्रैल 2018 |
उत्तर कुंजी |
24-27 अप्रैल 2018 |
परिणाम |
30 अप्रैल 2018 |
Scroll left or right to view full table
0 Comments