![](https://www.examsplanner.in/media/iit-jee-exam.jpg)
सीबीएसई जेईई मेन (JEE Main) 2018- पेपर विश्लेषण और इतने के बीच में रहेगी कट ऑफ
सीबीएसई जेईई मेन (JEE Main) 2018 ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। यह परीक्षा देश-विदेश के कुल 258 परीक्षा केंद्रों में 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी। जेईई मुख्य (JEE Main) परीक्षा का पेपर 1 और पेपर 2 अबकी बार आसान आया है। इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की संख्या बढ़ा दी है।
जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2018 परीक्षा में 12 लाख छात्रों में से केवल 2.24 लाख छात्र योग्य होंगे। यह परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी। इस बार जेईई मेन परीक्षा में छात्रों की संख्या घटी है। पिछले साल 13 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। बल्कि अबकी बार पिछले साल के मुताबिक परीक्षा केंद्रों की संख्या 113 से 258 बढ़ाई गई थी।
परीक्षा विश्लेषण -
इस साल का पेपर पिछले दो साल से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। इस बार का पेपर आसान बताया जा रहा है। विश्लेशण के मुताबिक, छात्रों को पेपर में ज्यादा परेशानी नहीं हुई है। इस पेपर विश्लेषण करने के बाद टॉपर डॉट कॉम के एजुकेशनल कंटेंट वीपी राजशेखर का कहना है कि पेपर 12वीं सिलेबस के आधार पर बनाया गया है। यानि पेपर एनसीईआरटी के आधार पर बनाया था।
जेईई मेन 2018 संभावित कट ऑफ -
जेईई मेन (JEE Main) की कट ऑफ 95 और 105 के बीच में रहेगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग यानि गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। छात्रों ने जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए होंगे, उनके अंक नहीं काटे जाएंगे।
रसायन विज्ञान-
केमिस्ट्री का पेपर तीनों सेक्शन में से आसान था। इसमें 14 प्रश्न 12वीं सिलेबस से और 16 प्रश्न 11वीं परीक्षा के सिलेबस से पूछे गए थे। इस सेक्शन में तीन मुश्किल, 17 मध्यम प्रकार के और 10 आसान प्रश्न पूछे गए थे।
भौतिक विज्ञान-
इस सेक्शन में 12वीं परीक्षा के सिलेबस से 17 प्रश्न और 13 प्रश्न 11वीं परीक्षा के सिलेबस से पूछे गए थे, जिसमें से 4 मुश्किल, 20 मध्यम और 6 आसान प्रश्न थे।
गणित-
गणित का पेपर भी आसान बताया जा रहा है। इस सेक्शन में 10 प्रश्न 12वीं कक्षा से और 20 प्रश्न 11वीं परीक्षा के सिलेबस से पूछे गए थे। गणित का पेपर 12वीं सिलेबस के आधार पर आया था।
0 Comments